जंगल में पेड़ से एक आम गिरा - धप्प!
सारे जानवर डरकर भागे।

आम तो उसी जगह पड़ा रह गया।
कुछ दिनों बाद सिर्फ़ गुठली ही मिली।सब गुठली को दूर से ही देखते।

बरसात हुई, लेकिन गुठली पड़ी रही।
धीरे-धीरे पत्तों और मिट्टी ने उसे ढक दिया।

कई दिनों तक लगातार बरसात होती रही।
फिर कुछ समय के बाद उस जगह एक पौधा निकल आया।

कुछ सालों बाद वह एक छायादार बड़ा पेड़ बन गया।

जंगल में पेड़ से एक आम गिरा - धप्प!
सारे जानवर डरकर भागे।

जंगल में पेड़ से एक आम गिरा - धप्प!
सारे जानवर डरकर भागे।

End